एटा, दिसम्बर 30 -- पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में दावे आपत्तियां देने के लिए तहसीलों में देरशाम तक भीड़ रही। हालात यह है कि चुनाव कार्य में जुटे कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। रात तक दावे आपत्तियां में आए प्रपत्रों की गिनती होती रही। अलग से कर्मचारी तैनात करने पड़े। अंतिम दिन तहसील सभागार अलीगंज में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और ग्रामीणों का आवागमन लगातार बना रहा। मतदाता बनने के लिए दावे और आपत्तियां देते नजर आए। तहसील परिसर में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और मजबूत किया। किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चार अतिरिक्त टीमें गठित की गई हैं। अंतिम तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे हैं और बताया कि अलीगंज और जैथरा दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.