दावेदारों की लिस्ट फाइनल, डॉक्टर 22 को डालेंगे वोट
मुरादाबाद, जून 19 -- मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की संस्था पीएमएस (प्रादेशिक चिकित्सा सेवा संघ) की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव की शुरू हुई प्रक्रिया में नाम वापसी के बाद दावेदार चिकित्सकों के नाम फाइनल हो गए हैं। उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी कर दी गई है। पीएमएस की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ.अरुण तोमर ने बताया कि चुनाव में मतदान 22 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर होगा। अध्यक्ष पद पर सात, उपाध्यक्ष मुख्यालय पद पर दो, उपाध्यक्ष सामान्य पद पर 11, उपाध्यक्ष महिला पद पर चार, महामंत्री के पद पर छह, अपर महामंत्री के पद पर पांच, वित्त सचिव के पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष सामान्य के पद पर मुरादाबाद के चिकित्सक भी उम्मीदवार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.