दावा 100%, मिला सिर्फ 62; CCPA ने ब्रिटानिया पर ठोका Rs.100000 का जुर्माना; हर घर से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, कंपनी ने '100% होल व्हीट ब्रेड' यानी 100% साबुत गेहूं की ब्रेड के रूप में अपने एक मशहूर उत्पाद का विज्ञापन किया था, जो भ्रामक निकला। जांच में ये बात सामने आई है कि कंपनी ने भले ही 100 फीसदी साबूत गेहूं की ब्रेड होने का दावा किया हो लेकिन उसमें सिर्फ 62% ही साबुत गेहूं का आटा पाया गया था। इस तरह CCPA ने माना का कंपनी ने उपभोक्ताओं को विज्ञापन के जरिए गुमराह किया है। 21 अक्टूबर के एक आदेश में CCPA की मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा ने कहा कि कंपनी की पैकेजिंग और विज्ञापनों से गलत संदेश गया कि ब्रेड पूरी तरह से साबुत गेहूं के आटे से बनी है। CCPA ने कहा, कंपनी ने न केवल अपने उत्पाद में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.