हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर लगाकर मीटरिंग व्यवस्था को आधुनिक करने का दावा कर रहा है। वहीं मीटर बदलने के आठ माह बाद भी गौड़धड़ा बिठौरिया के प्रकाश चंद्र को विभाग बिल तक नहीं दे सका है, जिससे वह विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं अब बिल मिलने पर भी उन्हें एकमुश्त बड़ी रकम जमा करनी होगी। ऐसे ही हालात अन्य उपभोक्ताओं के भी बने हुए हैं। ऊर्जा निगम घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए अभियान चलाने के साथ ही विभाग पुलिस तक का सहारा ले रहा है। स्मार्ट मीटर से मीटरिंग व्यवस्था बेहतर होने का सपना विभाग उपभोक्ताओं को दिखा रहा है। वहीं हर दिन की बिजली खर्च की जानकारी ऐप के माध्यम से उपभोक्ता को देने का दावा किया जा रहा है। वहीं मीटर बदलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.