दावा और आपत्ति की सुनवाई में टोकन सिस्टम अपनाने के निर्देश
रांची, सितम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सभी कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि दावा-आपत्ति की सुनवाई के दौरान अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाए और दस्तावेजों व तथ्यों का गहन परीक्षण करके ही नियमानुसार निर्णय लिया जाए। इसके साथ ही, जिला पदाधिकारियों को लंबित मामलों की दैनिक समीक्षा करने के भी आदेश दिए गए। विशेष रूप से, एक से पांच फॉर्म-6 वाले मतदान केंद्रों की केंद्रवार समीक्षा कर बीएलओ के माध्यम से ऐसे नए और युवा पात्र नागरिकों की पहचान करने को कहा गया, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.