मऊ, जून 11 -- मऊ, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची का बीते बुधवार को प्रकाशन हो गया। दावा आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में 13684 मतदाता कम हो गए। अनंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 13 लाख 57 हजार 172 थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 13 लाख 43 हजार 488 मतदाता रह गए हैं। इनमें 724515 पुरुष मतदाता और 618973 महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाताओं वाला ब्लाक फतेहपुर मंडाव है। वहीं परदहां सबसे कम मतदाताओं वाला ब्लाक है। मतदाता सूची की प्रदर्शन के लिए जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित ग्राम पंचायत में एक-एक प्रति रखी गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया था। इसके बाद मतदा...