भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला प्रशासन ने फिर दोहराया कि भागलपुर में गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है, बल्कि नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस का वितरण एजेंसियों के द्वारा किया जा रहा है। बुकिंग की अपेक्षा ज्यादा संख्या में गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि विवाह एवं शादी समारोह वगैरह के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति और उपलब्धता अनुमंडल स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...