नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने विमान के कॉकपिट (जहां पायलट बैठकर विमान उड़ाते हैं) में घुसने की कोशिश की। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विमान ने अपहरण जैसी स्थिति को देखते हुए सबसे गंभीर खतरे का अलर्ट जारी किया। यह विमान न्यू जर्सी के नेवार्क से लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स जा रहा था। घटना नौ नंवबर की है। यात्री ने कथित तौर पर बम होने की धमकी भी दी थी।

विमान में खतरे का अलर्ट रिपोर्ट के अनुसार, विमान के चालक दल ने एसएआरएस मैसेजिंग सिस्टम के जरिए 'लेवल-4' खतरे का अलर्ट भेजा। इस अलर्ट का इस्तेमाल विमान के अपहरण जैसी गंभीर स्थिति में किया जाता है। चालक दल ने विमान के ट्रांसपोंडर में 7500 कोड भी डाला। यह कोड तब इस्तेमाल किया जाता है, जब विमान में कोई गैरकानूनी दख...