नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अमेरिका के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बुधवार को सोशल मीडिया पर भारतीयों, दक्षिण एशियाई लोगों और हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई। उन्होंने बड़ी टेक कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे ऑनलाइन नफरत से मुनाफा कमा रही हैं। साथ ही उन्होंने अमेरिकी संसद से इन कंपनियों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कृष्णमूर्ति ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नफरत फैलाने वाली सामग्री पर रोक लगाने में पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं।

नफरत वाली पोस्ट में 240 प्रतिशत से अधिक वृद्धि वीडियो में उन्होंने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाली सामग्री को रोकने में नाकाम हैं। दक्षिण एशियाई लोग, भारतीयों और हिंदुओं के खिलाफ नफरत तेजी से बढ़ी है। मैं आपको एक आंकड़...