नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- माइक्रोसॉफ्ट ने एक ऐसा एआई टूल तैयार किया है, जो डॉक्टर की तरह मरीज से सवाल पूछकर, जांच की रिपोर्ट समझकर और एक-एक कदम आगे बढ़कर बीमारी का पता लगा सकता है। कंपनी ने दावा किया कि जटिल बीमारियों के मामलों में इसने सामान्य डॉक्टरों से भी बेहतर प्रदर्शन किया। अब अस्पतालों में इसका परीक्षण किया जाएगा। साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, यह एआई मॉडल तय करता है कि मरीज से कौन-से सवाल पूछे जाने चाहिए और कौन-सी जांच कराई जानी चाहिए। इसमें एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे ऑर्केस्ट्रेटर कहा जाता है। यह तकनीक तय करती है कि एआई किसी मेडिकल समस्या को किस तरह हल करेगा। इसके लिए यह अलग-अलग मेडिकल विशेषज्ञों की तरह काम करने वाले एआई तकनीक का एक समूह तैयार करता है, जो मिलकर बीमारी का पता लगाने की कोशिश करते हैं। शोधकर्...