गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जून माह के अंत तक मिलेनियम सिटी का करीब साढ़े 15 करोड़ लीटर गंदा पानी यमुना को प्रदूषित नहीं करेगा। यह दावा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीएमडीए और गुरुग्राम नगर निगम ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के समक्ष बैठक में किया है। रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं कि सीवर शोधन संयंत्रों के निर्माण में तेजी लाई जाए। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरियाणा के कई शहरों से यमुना में जा रहे प्रदूषित पानी को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की है। एनजीटी ने मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए हैं कि वे इसका हल निकालें। यमुना में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- शहर का वीआईपी जोन भी उपेक्षित, सीवर कनेक्शन का इंतजार सिर्फ बारिश का पानी जाना चाहिए। शहरों से निकल रहे गंदे पानी को शोधित करने के बाद हरित क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.