दावा : जमाखोरी पर सख्ती के बाद चीनी के दाम घटे
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चीनी के आयात की अनुमति दिए जाने और जमाखोरी एवं सट्टेबाजी पर सरकार के अंकुश लगाने के बाद इसके मिल भाव 18 प्रतिशत घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, मिल भाव में आई गिरावट का असर थोक और खुदरा बाजारों में दिखना अभी बाकी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 24 अगस्त को देश में चीनी का औसत थोक भाव 58.29 रुपये और खुदरा भाव 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मिलों के स्तर पर चीनी के भाव पिछले सप्ताह रिकॉर्ड 67 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे। चोपड़ा ने कहा कि मिलों द्वारा भाव बढ़ाए जाने के कारण यह तेजी आई थी. यह भी पढ़ें- उत्पादन के गलत अनुमान और फसलों के नुकसान ने बढ़ाई चीनी की कीमतेंकीमतें और घटने की उम्मीद उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.