रामपुर, जून 6 -- रामपुर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम को तीन नए फीडर प्राप्त हुए है। जल्द ही इन्हें स्थापित कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

फीडरों की स्थिति अधिशासी अभियंता (तकनीकी) अनुराग सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में लगे तीनों पुराने फीडर कई वर्षों से जर्जर हो चुके थे। अधिक लोड पड़ने पर वे गर्म हो जाते थे, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती थी और उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। बताया कि पुराने फीडरों के कारण लगातार तकनीकी खराबी आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने नए फीडरों की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब तीनों फीडर प्राप्त हो गए हैं।

नए फीडरों का कार्यान्वयन अधिशासी अभियंता अनुराग सिंह न...