दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। जिले में एलपीजी को लेकर मची अफरातफरी के बीच राहत की खबर है। लोगों को अब एलपीजी गैस के लिए भटकने या लाइन में घंटों खड़े रहने से अब राहत मिलेगी। जिले में मंगलवार से एलपीजी गैस की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। प्रेस क्लब में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने गैस आपूर्ति एवं होम डिलीवरी व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए ये बातें कही। उन्होंने बताया कि मंगलवार से दो गैस एजेंसियों ने होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है तथा बुधवार से जिले की सभी गैस एजेंसियों से यह सेवा पूर्ण रूप से शुरू कर दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक सुनिश्चित हो सकेगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा...