दावा: कलेक्ट्रेट बार संघ के चुनाव को काउंसिल से मिली मान्यता
सहारनपुर, अगस्त 14 -- सहारनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश ने मान्यता प्रदान कर दी है। बार काउंसिल ने 11 अगस्त को जारी आदेश में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में 30 जुलाई को संपन्न हुए चुनाव को विधि मान्य माना है। खास है कि एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में हुए चुनाव में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। इसमें जितेंद्र सिंह पुंडीर को अध्यक्ष तथा सुनील कुमार को महासचिव चुना गया था। दावा है कि बार काउंसिल की मान्यता के बाद चुनाव को लेकर चल रहे परस्पर विरोधी दावों पर विराम लग गया है व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुंडीर और महासचिव सुनील कुमार के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी को विधि सम्मत मान्यता प्राप्त हो गई है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: संजीव शर्मा अध्यक्ष और साने आलम महासच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.