फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। पलवल के गांव छांयसा में हुई मौतों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक पीने और झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाने से आठ लोगों की मौत हुई। मामले में पांच झोलाछाप डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव छांयसा में हुई मौतों की जांच के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और पुणे और चेन्नई की विशेषज्ञ टीमों ने जांच की थी। इन टीमों की रिपोर्ट के आधार पर सामने आया कि बीमार लोगों ने एनर्जी ड्रिंक का सेवन किया था और बाद में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराया था। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.