दावा, जिले में ईंधन की कोई किल्लत नहीं
कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज l जिले में ईंधन और घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इसे पूरी तरह संतोषजनक बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी दी कि 29 मार्च 2026 को जनपद के सभी 82 पेट्रोल पंपों पर डीजल का कुल प्रारंभिक स्टॉक 1140 किलोलीटर और पेट्रोल का 929 किलोलीटर दर्ज किया गया। बीते दिन डीजल की कुल बिक्री 420 किलोलीटर और पेट्रोल की 164 किलोलीटर रही, जिससे आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन बना हुआ है। वहीं, जिले की 28 गैस एजेंसियों पर घरेलू एलपीजी का प्रारंभिक स्टॉक 16,466 रिफिल रहा। एक दिन पहले 5,700 रिफिल की बिक्री हुई, जबकि 7,485 रिफिल की नई आपूर्ति प्राप्त हुई। इन आंकड़ों के आधार पर प्रशासन का कहना है कि जिले में ईंधन और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.