दावत से लौट रहे चाचा-भतीजों को पीटा, केस
कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी पंचूलाल ने बताया कि 11 मई की रात वह अपने भतीजे बड़कू और रोहित के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने पिपरी के पठन पुरवा गांव आया था। लौटते वक्त पिपरी इलाके में ही औंधन पानी टंकी के पास सेउढ़ा निवासी सागर भारतीया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रोक लिया।इसके बाद गाली-गलौच करते हुए पिटाई कर दी। इससे पीड़ित व उसके भतीजों को चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। यह भी पढ़ें- युवक की पिटाई के मामले में केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.