प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के चकवड़ गांव निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। 22 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे रात को गांव के ही गेस्ट हाउस के उद्घाटन की दावत से घर लौट रहा था। घर के पास की दुकान पर कुछ घरेलू सामान खरीदने लगा। तभी गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और उसे गालियां देते हुए लाठी डुडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित श्रवण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम, बृजेश, अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.