मैनपुरी, अप्रैल 18 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर में चल रही दावत के दौरान वाल्मीकि समाज के युवक दावत खाने के लिए अन्य लोगों के साथ बैठ गए। इस बात से अन्य लोग नाराज हो गए और इन युवकों की पिटाई कर दी। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित सीओ करहल को शिकायती पत्र देने पहुंच गए। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कोंडर निवासी पीड़ित पक्ष ने सीओ को शिकायत देकर कहा कि दो दिन पहले गांव में दावत चल रही थी। इस दावत के दौरान वाल्मीकि समाज के दो युवक दावत खाने बैठ गए। यह देखकर अन्य समाज के लोगों ने उन्हें दावत की पंगत से उठा दिया और गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो वाल्मीकि समाज के युवकों की मारपीट कर दी गई। परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुर्रा पुलिस ने उनकी शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.