अमरोहा, अप्रैल 29 -- क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में दावत के दौरान महिला के साथ मारपीट कर दी गई। मामले में पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के गांव करमपुर निवासी कमलेश पत्नी सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 26 अप्रैल को वह गांव मलंगपुरा की एक रिश्तेदारी की दावत में शामिल होने गांव लाडनपुर स्थित बैंक्वेट हॉल गई थी। वहां शाम करीब चार बजे भोजन के दौरान चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी जगदीश, सोनू, किरण व विजेंद्र ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध जताने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल घायल कर दिया। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुर...