आगरा, मई 2 -- थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव में बीती देर रात नामकरण संस्कार कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने नौ वर्षीय बालक को गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बालक को अलीगढ़ ले जा गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार गांव याकूतगंज निवासी जसवीर गोला के पुत्र का नामकरण संस्कार कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम में सोरों के नगला बीच निवासी धनेश यादव पुत्र सुखवीर यादव आया था। यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत कार्यक्रम में अन्य बच्चों के साथ नौ वर्षीय यश पुत्र सुखवीर निवासी याकूतगंज खेल रहा था। देर रात धनेश ने यश को अपने पास बुलाकर शराब के लिए पानी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.