फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में दावत के दौरान एक रिश्तेदार द्वारा महिला से बदसलूकी करने लगा। देवर ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और धारदार हथियार से दाहिना कान काट दिया। घायल युवक के परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए, जहाँ से गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।नगर से सटे एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच मार्च की रात घसिया चिलौली निवासी अपनी मौसी के घर दावत में गया था। आरोप है कि दावत में आए दूर के रिश्तेदार शिवम ने वहां मौजूद उसकी भाभी के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। युवक ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपित शिवम अपने भाई शनि और...