कन्नौज, अप्रैल 24 -- सौरिख थाना क्षेत्र के गांव हुसेपुर तुर्कन में शादी की दावत के दौरान दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आए परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हुसेपुर तुर्कन गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र मुन्ने बाबू ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गांव में तिलक समारोह चल रहा था। इसी दौरान गांव के अनुराग व कृष्ण पुत्र सर्वेश, गोलू पुत्र राकेश और नीरज पुत्र नरेश ने उनकी भाभी मिनतारा के साथ बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई।शोर-शराबा सुनकर जब परिवार के अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.