गोपालगंज, मार्च 28 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के समीप एनएच-27 पर शनिवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मांझागढ़ थाने के प्रतापपुर गांव के स्व. शेख अब्दुल गफूर के 60 वर्षीय बेटे नेजामुद्दीन थे। घायल उसी गांव के स्व. हदीश साह के बेटे सोहराब अली को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कोइनी गांव में एक रिश्तेदारी में दावत खाने जा रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.