कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- कोखराज के भरवारी के पुरानी बाजार में सूने घर को चोर खंगाल ले गए। नकदी समेत चोर लाखों रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी परिवार समेत वापस आया तो चोरी की जानकारी हुई। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भरवारी नगर पालिका के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 17 निवासी हाफिज बादशाह पुत्र बदरुद्दीन खान परिवार के साथ शनिवार की शाम को लगभग सात बजे भरवारी के ही एक गेस्ट हाउसे में दावत खाने गए थे। रात करीब दस बजे वह परिवार के साथ वापस लौटे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से नकदी के अलावा सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। हाफिज बादशाह ने इसकी जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई। भरवारी चौकी पुलिस भी पहुंची और मौका-मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। पु...