पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। पूरनपुर में रात के वक्त घर से दावत खाने निकले युवक का शव सुबह खेत में पड़ा मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की बाइक हाईवे के किनारे खाई में पड़ी हुई थी। उसकी मौत सड़क हादसे में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। थाना घुंघचाई के गांव केशोपुर के रहने वाले रामनिवास ( 35) पुत्र कांशीराम रविवार रात घर से दावत खाने के लिए बाइक से निकले थे। सोमवार सुबह रामनिवास का शव मैगलगंज हाइवे से केशोपुर जाने वाली सड़क के मोड़ पर साठा धान के खेत में पड़ा देखा गया। यह भी पढ़ें- दावत में गए युवक का खेत में मिला शव खेत के पास में ही उसकी बाइक पड़ी हुई मिली। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना घुंघचाई पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की। हादसा या घटन...