आगरा, फरवरी 25 -- ग्राम लहर पट्टी लहर में दावत खाने के दौरान कुर्सियों पर बैठने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लोहे के पाइप एवं डंडे चलने लगे। पाइप लगने से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। मामला मंगलवार देर रात्रि का है। लहर पट्टी लहर निवासी धारा के यहां शादी समारोह था। ग्राम इसौली निवासी शिवा एवं राहुल अपने परिजनों के साथ दावत खाने आए थे। ग्राम रोहई निवासी नैना भी वहां आए थे। बताया गया है कि कुर्सी पर बैठने को लेकर शिवा और नैना में मारपीट हो गई। राहुल एवं शिवा निवासी इसौली घायल हो गए हैं। घटना की शिकायत थाना शमशाबाद में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.