कौशाम्बी, मार्च 27 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा गांव में गुरुवार की रात मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने अधेड़ पर हमला बोल दिया। बेरहमी से पीटा। बीचबचाव करने पर भाई, बहन व मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नंदा का पुरवा निवासी हंसराज पुत्र परगन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर में गुरुवार को कार्यक्रम था। वह रात में परिवार व पट्टीदारों को दावत देने के लिए निकला था। सबको बता रहा था कि भोजन कब है। इसी बीच गांव के ही रामसमुंद, पंचू, विजय और प्रधान ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा व राड से उसको जमकर पीटा गया। शोर मचने पर उसका भाई रामधीरज, बहन राजुमारी व मां गीता देवी पहुंची और बीचबचाव का प्रयास किया तो उनको भी मारा-पीटा गया। सभी को चोटें आई हैं। पुलिस ने...