अमरोहा, फरवरी 26 -- सैदनगली। थाना क्षेत्र के कस्बा ढक्का के नजदीक बुधवार देर रात मटर लदे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार थाना आदमपुर के गांव सांथलपुर निवासी बिट्टू पुत्र लखपत व हरिश्चंद्र पुत्र राजपाल गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बिट्टू व हरिश्चंद्र अपनी रिश्तेदारी कस्बा ढक्का में आयोजित शादी समारोह में प्रतिभाग करने आ रहे थे। रात करीब 11 बजे ढक्का के पास मटर लदे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.