एटा, फरवरी 16 -- दावत खाने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को हाइवे पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई। जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर घरवालों को सूचना दी गई। अलीगढ़ थाना महुआखेडा के गांव धर्मपुर निवासी धीरज गौतम (27) पुत्र सुखवीर, साथी बंटी (28) पुत्र शेर सिंह के साथ मिलकर दावत खाने के लिए ननिहाल मैनपुरी के गांव रजपुरा जा रहे थे। रविवार की देर रात मलावन क्षेत्र में हाइवे स्थित विद्युत पावर प्लांट के पास पहुंचे। वही पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई। एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस सांस होने की आशंका पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर घरवालों को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम ...