पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पूरनपुर, संवाददाता। दावत खाने आए अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना के रहने वाले नन्नहेंलाल (50) पुत्र मुन्ना शुक्रवार को रिश्तेदारी में दावत खाने आए बलरामपुर आए थे। दावत खाने के बाद नन्हेंलाल बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। मैगलगंज हाइवे पर बलरामपुर पुलिस चौकी के आगे उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे नन्हेंलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने नन्हेंलाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को हादसे की जानकारी लगी तो उनमें कोहराम...