रामपुर, अप्रैल 25 -- सैदनगर। खौद रामपुर बाईपास पर दावत खाकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित युवक ने आरोपियों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद रामपुर बाईपास की है। काशीपुर निवासी अमीर हम्ज़ा शनिवार शाम मैरिज हॉल से दावत खाकर वापस घर लौट रहा था। बताते हैं रास्ते में उसका गांव के ही लोगों से कुछ विवाद हो गया। मामले में तूल पड़ा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित युवक का आरोप था आरोपियों ने फायरिंग भी की है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज मारपीट एवं फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने काशीपुर निवासी बाबर, अजहर, भूरा, शोएब, उबेश, आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.