अमरोहा, मार्च 11 -- हसनपुर। लग्न समारोह से दावत खाकर लौट रहे युवकों की बाइक को मंगलवार देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल एक युवक की नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव शब्दलपुर की मढैया बीच वाली निवासी टीटू पुत्र बृजपाल गांव के सनी पुत्र केहर सिंह के संग मंगलवार देर शाम पड़ोसी गांव में लग्न एवं मंढे की दावत खाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। ढवारसी मार्ग पर भीमा सुल्तानपुर के निकट अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को नगर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.