दावत खाकर लौट रहे बाइकसवारों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत
एटा, जून 2 -- दावत खाने के बाद लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे को वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें भांजे की मौत हो गई और मामा गंभीर रुप से घायल हो गए। हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के गांव दमदपुरा निवासी शिवम (22) पुत्र संतोष कुमार मामा मुनेन्द्र निवासी ओनघाट बागवाला के साथ सोमवार को बाइक से दावत खाने गए थे। दावत खाने के बाद देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव रामनगर के पास पहुंचे। वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अन्य सड़क हादसों में तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.