बगहा, अप्रैल 12 -- नरकटियागंज। नगर के नंदपुर नया टोला गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप अपराधियों ने कटघरवा गांव निवासी रंजीत कुमार शर्मा (27) को गोली मार दी। घटना शनिवार की रात 10 बजे की है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर रंजीत कुमार शर्मा को गोली मारने की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल से एक .315 का खोखा बरामद हुआ है। जख्मी कटघरवा गांव निवासी सुदामा शर्मा का पुत्र है। उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक डॉ संतोष ने बताया कि युवक के पीठ में गोली फंसी है। बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच रेफर किया गया है। जख्मी युवक ने बताया कि वह हरदिया चौक से दा...