बुलंदशहर, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में दावत खाकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने एक युवक का शांति भंग में चालान किया है। यूनिसपुर निवासी प्रवेश पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में ही दावत खाकर लौट रहा था। इस दौरान गांव निवासी एक युवक ने बेवजह उसे रोककर गाली गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। एक महिला ने उसे वहां से बचाया और इसके बाद पीड़ित घर आ गया। आरोपी और उसके साथ कई लोग पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोपियों ने पीड़ित, उसके पुत्र, पत्नी और पिता के साथ मारपीट की। वहीं 51 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक पीड़ित के साथ लात घूस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.