गोरखपुर, अप्रैल 20 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव में दावत के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनीता देवी पत्नी छट्ठू निषाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम गांव के राकेश निषाद उनके पति को दावत के बहाने अपने घर ले गया। वहां किसी बात को लेकर राकेश निषाद ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, लाठी-डंडों से छट्ठू निषाद की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उन्हें गंभीर व अंदरूनी चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को राकेश निषाद पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.