एटा, फरवरी 28 -- सकीट, गांव मंसूरनगर में दावत के दौरान हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने से दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को खेत से पकड़ लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना सकीट के गांव मंसूरनगर निवासी एदल पुत्र अच्छेलाल यहां उनके पिता की बरसी थी। इसमें गांव के ही हाकीम पुत्र चरण सिंह, वीरेंद्र पुत्र कालिका प्रसाद देर रात खाना खाने आए थे। वीरेंद्र शराब के नशे में था। दोनों खाना खाने के बाद घर की तरफ चल दिए। आरोप है कि रास्ते में वीरेन्द्र ने शराब के नशे में पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद ही वीरेंद्र घर में जाकर तमंचे से हवाई फायरिंग शुरु कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत में फैल गई। जानकारी म...