चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर। बढ़ती गर्मी और भारी तपिश को देखते हुए नगर की संस्था जगह-जगह पीने के साफ और ठडे पानी का स्टॉल लगाना शुरू कर दिया है। दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जनता की सेवा के लिए अलग-अलग जगहों पर पीने के साफ और ठंडे पानी के स्टॉल (सबील) लगाने की शनिवार को शुरुआ़त की है। इस मुहिम का मकसद मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को कड़ी धूप में राह़त देना और उन्हें पानी की कमी से बचाना है। ये स्टॉल शहर के मुख्य इलाकों में लगाए गए हैं, जहां हर किसी के लिए ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। यह भी पढ़ें- डीएसएम शुगर मिल में शर्बत सेवा शिविर आयोजित ये स्टॉल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों के पास लगाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। इस अवसर पर डॉ. मुफीद साहेब, शोएब, रमजान साह...