रांची, फरवरी 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा के बेलदार मोहल्ले में दावत-ए-इस्लामी द्वारा सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी इस्माइल ने की। मुख्य अतिथि स्टेट निगरानी के सदस्य रियाज खान अत्तारी ने विद्यार्थियों की आर्थिक मदद करने की अपील की। वहीं, महफूज रजा अत्तारी ने बताया कि संस्था ने हर उम्र के बच्चों व बड़ों के लिए कुरान की शिक्षा को सुलभ बनाने हेतु मदरसतुल मदीना जैसे कई विभाग खोले हैं। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साजिद अत्तारी, कारी अहमद रजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.