कटिहार, मार्च 9 -- मनिहारी। पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर रविवार को मनिहारी के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव के नेतृत्व में उनके मनिहारी स्थित आवासीय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार में 500 से अधिक रोजेदारों ने शिरकत की, वहीं विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवी लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी, कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित महागठबंधन के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने मनिहारी मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव द्वारा आयो...