जहानाबाद, मार्च 18 -- सांसद, विधायक समेत कई नेताओं ने जिले में अमन चैन व तरक्की के लिए मांगी दुआएं अरवल, निज संवाददाता। अरवल शहर स्थित बस स्टैंड में दावत इफ्तार का आयोजन किया गया। दावते इफ्तार में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। उसके बाद रोजा खोला गया। साथ ही अरवल जिले के लोगों के लिए अमन चैन तरक्की की दुआ मांगी गइ।र् इस मौके पर सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह दावते इफ्तार एकता भाईचारा प्रेम का प्रतीक है। वही कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि दावत ए इफ्तार अरवल जिले के अमन चैन तरक्की देगा। दावते इफ्तार में सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव, कुर्था विधायक पप्पू वर्मा, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामबली सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, नरगा मुखिया क...