सहरसा, मार्च 16 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। रमज़ान मुबारक के पवित्र और आध्यात्मिक माहौल में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमका में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की कई सम्मानित हस्तियों, उलेमा, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और प्रेम का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दारुल उलूम वक्फ देवबंद के हदीस के शिक्षक डॉ. मुफ़्ती मोहम्मद नौशाद नूरी उपस्थित रहे। हाल ही में उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर वक...