धनबाद, मार्च 19 -- लोयाबाद में बुधवार को कांग्रेस नेता राजकुमार महतो व असलम मंसूरी के सौजन्य से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी तथा धनबाद डीएसपी नौशाद आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। इफ्तार पार्टी में रोजेदार व गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। इस दौरान वार्ड 08 के पार्षद रामेश्वर तुरी, शमशेर आलम, सुंदर महतो, शकील अहमद, रविन्द्र वर्मा, रशीद महाजन, जयप्रकाश पांडेय, विजेन्द्र पासवान, सुनील पांडेय, जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार, लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद, रामप्रीत यादव, मनोज चौहान, जलाल अंसारी, मुख्तार खान, अब्दुल करीम अंसारी, शाहरूख खान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...