पूर्णिया, मार्च 7 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय के बायसी के चोपड़ा मजार में एआईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष तारीख अनवर उर्फ प्रवेज नाज के नेतृत्व में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। आयोजित इरफ्तार पार्टी में सैकड़ों की तादात में रोजेदारों एवं अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया । सभी लोग एक साथ मिलकर इफ्तार किया। इफ्तार पार्टी में एआईएमआईएन के प्रदेश अध्यक्ष अख्तुरूल ईमान ने कहा कि रमजान ईमान रूहानी बहार का महीना है। बायसी विधायक गुलाम सरवर ने कहा कि हर मालदार मुसलमान को जकात देना फर्ज बताया। मौके पर मिनहाज आलम, हाजी जैनुल, जिला परिषद सदस्य शबुजमा उर्फ लड्डू, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष शमशाद आलम, वफा सरवर, रहमत हुसैन, शाहनवाज आलम, ज़ुन्नु रैन एवं तहसीन आलम उर्फ मुन्ना आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.