लोहरदगा, मार्च 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के कैमो महुआ टोली में पवित्र माहे रमजान के अवसर पर शुक्रवार की शाम शिक्षक शमीम अंसारी, महफूज अंसारी एवं महबूब अंसारी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों एवं मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द्र का संदेश दिया। इस अवसर पर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा लोहरदगा के जिला अध्यक्ष शमसुल अंसारी, डा हाफिज अंसारी, आफताब आलम, सयूब अंसारी, हफीजुल अंसारी, मोबिन अंसारी, इरशाद अंसारी, सद्दाम अंसारी, रोजउद्दीन अंसारी, ताहिर अंसारी, शमसेर अंसारी, मुमताज अंसारी, कलीम अंसारी समेत समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अजान की आवाज गूंजते ही सभी लोगों ने एक साथ इफ्तार किया और रमजान की बरकत के लिए दुआ मांगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.