सासाराम, मार्च 14 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-मल्हीपुर पथ पर शनिवार देर शाम समाजसेवियों द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बताया जाता है कि शाम छह बजे सभी लोग साथ बैठकर धुधनी, पकौड़े, चाना, खजूर, फल ग्रहण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य विजय शर्मा और संचालन पूनम देवी ने कीं। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समरस समाज की स्थापना होती है। मौके पर अरशद बेग, सेराज अंसारी,सरवर खान, इम्तियाज अंसारी, डॉ. मुन्ना शर्मा, राहुल गुप्ता, सुनील शर्मा, वीडियो यादव, राजकिशोर पाल, मोजाहिद बेग, राजेश जायसवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.