सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- सुलतानपुर,संवाददाता सब्जियों के बाद अब दाल व तेल के दाम आसमान छूने लगे हैं। इससे भोजन की थाल महंगी हो गई है। महंगाई के कारण दाल के तड़के का जायका फीका हो गया है। महंगाई के कारण लगातार आमजनमानस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक महीने में दाल व तेल के रेट में 20 रुपए से लेकर 40 रुपए तक बृद्धि हुई है।जिले में अब दाल व तेल पर महंगाई की मार छा गई है। सब्जियों के दाम के साथ लगातार दाल व तेल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। कोई भी सब्जी बाजार में 30 रुपए से कम रेट पर नहीं बिक रही है। लहसुन प्रति किलो 200 से 250 रुपए की दर से बाजार में बिक रहा है। वहीं प्याज भी अब 50 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। हरी सब्जियों के रेट में बढ़ोत्तरी होने से 50 रुपए के नीचे कोई सब्जी नहीं बिक रही है। जहां एक महीने पहले प्रत्येक दाल के ...