जौनपुर, जनवरी 4 -- खेतासराय। नगर के एक हास्पिटल के पास शनिवार की भोर में दाल लदा एक डीसीएम अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। वाराणसी से दाल लेकर डीसीएम वाहन खेतासराय आ रहा था। भोर में लगभग तीन बजे खेतासराय कस्बा के उक्त हॉस्पिटल के पास पहुंचा था कि चालक को झपकी आ गई। इससे चालक डीसीएम वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम खाईं में पलट गया। चालक विक्की यादव ने बताया कि अत्यधिक थकान के चलते भोर में उसे झपकी आ गई और हादसा हो गया। सुबह दूसरा वाहन मंगवाकर दाल की बोरियां भेजी गई। अलाव तापते युवक झुलसा शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में अलाव तापने के दौरान एक युवक आग में गिरकर गंभीर रूप से झुलसा गया। 40 वर्षीय सुखवीर पुत्र स्व. तुलसी शुक्रवार की सुबह भीषण ठंड के चलते घर के समीप अलाव ताप रहा था। अचानक जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.